उत्तर प्रदेशवाराणसी

जैतपुरा में जर्जर सीवर लाइन से प्रदूषित जलापूर्ति, लोगों में आक्रोश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। जैतपुरा क्षेत्र मे विगत कई वर्षों से सीवर एवं प्रदूषित जलापूर्ति को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने तेलियाना स्थित हाजी मोहम्मद शोएब के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय लोगों ने मीडिया को बताया कि लगभग तीन दशक पुरानी सीवर एवं पानी की पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्रीय लोगों के घरों में प्रदूषित जलापूर्ति हो रही है। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से करने के बावजूद भी कोई भी अब तक देखने, सुनने के लिए नही आया। इन समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो मजबूरन क्षेत्रीय लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से हाजी मोहम्मद शोएब, मुख्तार अहमद, मुन्ना, अनवर अहमद, नयाउद्दीन, बिलाल अहमद, गुलाब पट्टी वाला, हाजी मारुब सहित अनेको क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button