न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार कसेरा ने युवा पत्रकार अनिकेत पांडेय पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की हैं

वाराणसी । न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने पत्रकारों के बीच निष्पक्ष काशी समाचार पत्र के युवा पत्रकार अनिकेत पांडेय पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार और प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया होती है । श्री कसेरा ने जिलाधिकारी से पत्रकार सहायता कोष से आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए कहा के पुलिस प्रशासन को अपराधियों को गिरफ्तार कर छोड़ना नहीं चाहिए ,कड़ी से कड़ी कारवाई करना चाहिए उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए श्री कसेरा ने कहा कि इस तरह के दहसत का वातावरण बनारस में कुछ अराजक तत्व ने फैला रखा है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । न्यू काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया है जल्द ही एक पत्रक हम लोग अपने बैठक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भी भेजेंगे कि पत्रकारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए ।



