राष्ट्रीय

Delhi Update : ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग , कोई यात्री हताहत नहीं , अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू

Advertisements

नई दिल्ली । चलती ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। गनीमत रही की इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है । सूचना के अनुसार आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है।

इस संबंध में दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी। आगजनी के कारण इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button