Varanasi : चौकाघाट पर अतिक्रमण कर मीट–मछली की दुकान लगाने वाले 5 दुकानदार गिरफ्तार

Shekhar Pandey
वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी व प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने चौकाघाट मछली मंडी क्षेत्र से 5 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस व नगर निगम द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद आरोपी सार्वजनिक सड़क के किनारे अवैध रूप से मीट–मछली की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे और गंदगी फैला रहे थे। दुकान हटाने को कहने पर वे वाद-विवाद पर उतारू हो गए।

इस संबंध में पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम वाराणसी की तहरीर पर थाना चेतगंज में मु.अ.सं. 22/2026 धारा 223/272/325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालानी रिपोर्ट तैयार करते हुए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर के समक्ष पेश किया।
**गिरफ्तार अभियुक्तों में** सोनू कुरैशी (35), चमरु उर्फ मोहन साहनी (51), सेराज (40), मोहम्मद जुल्फेकार अहमद (32) एवं मोहम्मद वसीम (28) शामिल हैं। गिरफ्तारी चौकाघाट मछली मंडी क्षेत्र से रविवार दोपहर लगभग 1:50 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



