उत्तर प्रदेश

UP News: अज्ञात कारणवश राज मिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Advertisements

ललितपुर। देवगण रेलवे क्रासिंग के आगे माल गोदाम के पास मंगलवार को भवन निर्माण का काम करने वाले राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक का बाइक रेल लाइन के किनारे रखी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो एक पर्स मिला। जिसमें आधार कार्ड रखा मिला। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी कृपाल कुशवाहा (40) पुत्र हल्काई कुशवाहा के रूप में हुई। घटना की सूचना मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि कृपाल पेशे से भवन निर्माण करने का काम करता था। वर्तमान में ललितपुर में इलाईट के पास वह काम कर रहा था। मंगलवार को कृपाल ललितपुर बाइक से आया। यहां से वह अपनी रिश्तेदारी में ग्राम बिरधा गया। 2-3 घंटे यहां रुकने के बाद वह वापिस निकल आया था। देर शाम पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button