उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : एशिया रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ एपेक्स हॉस्पिटल का कीर्तिमान: एक दिन में 175 कैंसर मरीजों का रेडिएशन

Advertisements

वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल कैंसर संस्थान की निदेशिका क्लिनिकल ओंकोलोजिस्ट डॉ अंकिता पटेल के नेतृत्व में रेडिएशन ऑनकोलॉजी टीम डॉ गौरव गोस्वामी, डॉ नेहा गुप्ता, डॉ सुबूही, फिजिस्ट, टेक्नोलॉजिस्ट, नर्सिंग केयर द्वारा एक दिन में सर्वाधिक 175 कैंसर मरीजों की इमेज गाइडेड आधुनिकतम तकनीक से रेडिएशन थेरेपी कर एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स द्वारा नामित हिन्दी विश्व परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ बिपिन कुमार ने एपेक्स हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में डॉ अंकिता पटेल को पदक प्रदान करते हुए टीम को प्रमाण पत्र प्रदान किया। सम्मान समारोह के इस अवसर पर एपेक्स कैंसर संस्थान की निदेशिका क्लिनिकल ऑकोलोजिस्ट डॉ अंकिता पटेल ने बताया कि हमारा ऑन्कोलॉजी विभाग नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित हाई डोज़ रेट रेडिएशन, फोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन थेरेपी, हाई प्रिसाइज़ इमेज गाइडेड रेडियोथेरेपी (आरटी), फ्लैटरिंग फ़िल्टर-फ्री रेडियो सर्जरी, ब्रैकीथेरेपी, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, सभी प्रकार की कैंसर सर्जरी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, पीइटी-सीटी स्कैन, गामा स्कैन, स्वचालित ऑन्को पैथोलॉजी, एडवांस्ड रेडियोलॉजी, ऑन्को-रिहैब आदि सुविधाओं से उत्तर भारत में कैंसर उपचार का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है।
एपेक्स के चेयरमैन डॉ एस के सिंह ‌ने रेडिएशन ऑको की पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर एपेक्स के निदेशक डॉ स्वरूप पटेल, प्रो आनंद कुमार, डीएमएस डॉ अनुपमा सिंह सहित एपेक्स के चिकित्सक गण एवं मेडिकल केयर टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रेडिएशन ऑनकोलॉजिस्ट डॉ सुबूही जफ़र एवं संयोजन एपेक्स के पीआर हेड संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button