उत्तर प्रदेशवाराणसी

बालाजी पैलेस में शिव महापुराण कथा का विश्राम, रुद्राभिषेक व महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। शिव सेवा संस्थान के तत्वावधान में महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में आयोजित सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस को प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ ने अपने मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रद्धालुओं को श्रवण कराते हुए भगवान शिव के रहस्यों एवं शिवभक्ति के विधीयों पर प्रकाश डाला। कथा विश्राम के अवसर पर कथा स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ भी पहुंच कर कथा श्रवण किया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के जजमान मां गायत्री देवी लोहिया बीपीएल सेवा संस्थान के ट्रस्टी संजय सिद्धार्थ लोहिया ने आयुष मंत्री को अंग वस्त्र व स्मृति चिंह प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संजय लोहिया ने बताया कि आज सातवें दिन संस्था द्वारा आयोजित कथा का विश्राम के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सिद्धांत लोहिया, अवधेश खेमका, गोपाल अग्रवाल, मनीष गिनोडिया, सुमित अग्रवाल सहित कोलकाता दिल्ली मद्रास आदि राज्यों से आये हजारों भक्त एवं श्रद्धालु जन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button