उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल में मातृ दिवस पर निःशुल्क बीएमडी जाँच एवं फिजियो प्रशिक्षण

Shekhar Pandey

Advertisements

शिविर का उद्देश्य 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कमर, घुटने एवं जोड़ों के दर्द के लिए समय रहते हड्डियों की जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को हड्डियों की मजबूती, जोड़ों के दर्द से बचाव एवं एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ यूके सिंह के दिशा-निर्देशन में नियमित व्यायाम प्रशिक्षण दते हुए उसके महत्व की जानकारी दी गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समय पर परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

वाराणसी । अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता एवं वरिष्ठ जोड़ एवं स्पाइन सर्जन डॉ स्वरूप पटेल के दिशा निर्देशन में निःशुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट (BMD) एवं फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, कुल 130 ने शिविर का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button