उत्तर प्रदेशवाराणसी

300 बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Shekhar pandey

Advertisements

वारणसी। श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय महिला कला केंद्र एवं श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के तत्वाधान में काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला धर्मशाला परिसर में चालीस दिवसीय निःशुक समर कैंप ‘ग्रीष्मकालीन’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कला केंद्र की अध्यक्षा रीना बबलू कसेरा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा विगत 15 वर्षों से समाज की बच्चियों को सिलाई, ब्यूटीशियन, पाँट डिजाइन पेंटिंग, डांस, ढोलक मेहंदी, जेल कन्डील, इंग्लिश स्पोकिंग, क्राफ्ट एवं साफ्ट ट्वायज निशुल्क रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। इस वर्ष लगभग 300 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिन्हें होनहार प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम किया जाता है। इस अवसर पर लक्ष्मी कसेरा, पूनम कसेरा, गीता कसेरा, वर्षा वर्मा, सीमा वर्मा, सरिता कसेरा, संगीता दास, राम कुमारी देवी, अदिति वर्मा, रेनू कसेरा, नीतू सिंह, रोशनी कसेरा, सुमन सिंह, सुनीता कसेरा, शिवानी कसेरा, कृतिका सिंह, सिमरन कसेरा, वैष्णवी कसेरा, राजेश सिंह कसेरा, अशोक वर्मा अरुण कसेरा राजवीर कसेरा सुमित कसेरा आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button