उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News: महाश्मशान नाथ के मंदिर में शिव और शक्ति के एकाकार स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए मगनमुग्द्ध

Advertisements

वाराणसी । चैत्र नवरात्र की षष्ठी पर रविवार को बाबा महाश्मशान नाथ का माता मशान काली का भव्य विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने मसान नाथ के मंदिर में शिव और शक्ति के एकाकार स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।रविवार को बाबा मसाननाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर में बाबा की मध्याह्न भोग आरती की गई। बाबा को पक्के भोजन, मीठे का भोग लगाया गया। इसके बाद अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने भंडारे की शुरुआत की।शाम को छह बजे बाबा का भव्य शृंगार हुआ। इसमें बेलपत्र व सुगंधित पुष्प लगाया गया था। इस दौरान गुलशन कपूर, बिहारी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय शंकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button