उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का गौ पूजन, अजय राय ने सरकार पर साधा तीखा हमला

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाने वाले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पौराणिक कुंड ईश्वरगंगी तालाब स्थित गौशाला में विधिवत गौ पूजा कर गौ रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और सनातन आस्था पर चोट, साबित करता है की मोदी-योगी सरकार सनातन विरोधी है। शंकराचार्य से प्रमाण मांगना, पूरे सनातन समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक है। संतों के विचारों से लाखों लोगों को दिशा मिली, उन्हें अपने सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है, यह सत्ता की संवेदनशीलता और सनातन के प्रति उसकी वास्तविक सोच पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

बटुकों का शिखा नोचकर, बुजुर्ग संतों को लाठियो से योगी सरकार ने पिटवाया यह अति निंदनीय है।जो सरकार खुद को गौ रक्षा और सनातन की रक्षक बताती है, उसी सरकार में उत्तर प्रदेश गौ मांस का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। यह सरकार की कथनी और करनी के बीच का सबसे बड़ा विरोधाभास है। मणिकर्णिका घाट पर सौंदर्यीकरण के नाम पर इस पवित्र घाट की मूल आत्मा को ही नुकसान पहुँचाया गया। मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म की आस्था का केंद्र और मोक्ष का द्वार माना जाने वाला तीर्थ स्थल है। हम मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते यदि मूर्ति से जुड़ा वीडियो एआई जनरेटेड है, तो मूर्ति दिखा दी जाए कहा रखी है।

मंत्री और अधिकारी स्वयं मूर्ति टूटने की बात स्वीकार कर रहे हैं, दूसरी तरफ उसी मामले को एआई वीडियो बताया जा रहा है। यह विरोधाभास सरकार की नीयत और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हम कांग्रेसजन एक स्वर में शंकराचार्य के समर्थन में आवाज बुलंद कर और गौ रक्षा व सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते है। संतों का अपमान, गौ माता की उपेक्षा, मणिकर्णिका घाट जैसे पवित्र तीर्थ स्थल की आत्मा से छेड़छाड़ और उत्तर प्रदेश का गौ मांस निर्यात में सबसे आगे होना, ये सब इस सरकार के सनातन विरोधी चेहरे को उजागर करते हैं। पार्टी शंकराचार्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और खड़ी रहेगी। सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौ पूजन मे राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा, विजय देवल, हसन मेहदी कब्बन, नरसिंह दास वर्मा, मनोज वर्मा मनू, अब्दुल हमीद डोडे, धीरज सोनकर, किशन यादव, आनंद चौबे, अनिल पटेल, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता, अश्वनी यादव, विकास पाण्डेय, शिव नारायण सिंह, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, अनिल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button