Varanàsi : पृथक पूर्वांचल राज्य की माँग: नौजवानों के रोजगार और विकास का सवाल – डॉ. पी.के. तिवारी

वाराणसी। राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी के तिवारी ने पृथक पूर्वांचल राज्य की माँग को लेकर गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में एक प्रेस वार्ता की। डॉ तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में पूर्वांचल श्रम क्षेत्र में लेबर जोन बनकर रह गया है। पिछली बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास हेतु छोटे राज्य के संदर्भ में विधानसभा में प्रस्ताव पास करके केन्द्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया। लेकिन पूर्वांचल के विरोधी भाजपा सरकार ने इसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया है जो कटु निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं हो जाता है। तब तक राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी आन्दोलन करती रहेगी। महिला मोर्चा मण्डल प्रभारी आशा सिंह ने बताया कि यहाँ का मुख्य व्यवसाय खेती हैं इसके अलावा न तो यहाँ कोई कारखाना है न कोई रोजगार। यहाँ के नौजवान रोजी-रोटी की तलाश में कलकत्ता, मुम्बई, दिल्ली जैसे महानगरों में जाता है। परन्तु लॉकडाउन में जो पूर्वांचल के नौजवानों के साथ इन महानगरों में हुआ वह किसी छिपी हुई नहीं है। अगर यहाँ रोजगार होता तो हमारे नौजवान भाइयों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गिरि ने बताया कि छोटे-छोटे आबादी वाले राज्य हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, झारखण्ड आदि राज्य विकास की ओर अग्रसर है। वहीं 28 सांसद व 147 विधायक होने के बावजूद पृथक पूर्वांचल राज्य न बनाये जाना पश्चिमी उ0प्र0 के नेताओं के साजिश का द्योतक है। प्रेसवार्ता में इन्दू पाण्डेय, काशी नाथ यादव, सन्तोष, कुँवर सिंह, सुनीता देवी, धनन्जय कुमार पटेल, मनोज कुमार जायसवाल, सोनी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, रेखा पाण्डेय, विकास तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, बलदाऊ तिवारी आदि लोग मौजूद थे।