उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News : पौधरोपण हर जगह हो , जिससे पूरे प्रदेश में हरियाली लहराए : योगी सरकार

Advertisements

लखनऊ। योगी सरकार ने मानसून सीजन में पौधारोपण अभियान के लिए विभागों व मंडलाें का लक्ष्य तय कर दिया गया है। सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग लगाएगा। ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़ पौधे रोपित करेगा। वहीं, मंडलों में सर्वाधिक चार करोड़ पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जाएंगे।पौधारोपण के लिए कृषि विभाग को 2.50 करोड़, उद्यान को 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.28 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, नगर विकास को 35 लाख, उच्च शिक्षा को 18 लाख, रेशम को 14 लाख, लोक निर्माण, रेलवे व जलशक्ति को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग को नौ लाख, औद्योगिक विकास व माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठ-आठ लाख, गृह-पशुपालन को सात-सात लाख, ऊर्जा व सहकारिता को छह-छह लाख, आवास विकास, रक्षा व प्राविधिक शिक्षा को पांच-पांच लाख, श्रम व परिवहन विभाग को तीन-तीन लाख पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है ।

अभियान के तहत सभी 18 मंडलों को भी लक्ष्य दे दिया गया है। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मीरजापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे।पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।सरकार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वन भूमि ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि एक्सप्रेसवे व नहरों के आस पास विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर , रक्षा, रेलवे की भूमि चिकित्सा संस्थान शिक्षण संस्थान की भूमि अन्य राजकीय भूमि कृषकों का सहयोग लेते हुए उनकी निजी भूमि नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधारोपण किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button