Varanasi : पंचम पातशाह गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज का 420 वां शहीदी दिवस डेरा संगत चेतन मठ में मनाया गया

Shekhar pandey
वाराणसी। शहीदों के सरताज, पंचम पातशाह गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज का 420 वां महान शहीदी दिवस,गुरुवार, को सुबह से विविध आयोजन संग विशेश्वरगंज स्थित डेरा संगत चेतन मठ में सम्पन्न हुई। डेरा संगत चेतन मठ में सुबह सुखमनी साहिब जी का पाठ पांच वानियो में किया गया। तत्पश्चात् गुरु ग्रंथ साहिब,शहीदों के सरताज आरती, पंचम पातशाह श्री अर्जुन देव जी महाराज महा आरती महन्त श्री बलविंदर सिंह ने किया।

उक्त अवसर पर श्रद्धालु गण शामिल रहे। अरदास के पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद में चना घुघली, हलुआ संग लस्सी का वितरण किया गया, जो रात्रि तक चलता रहा। सम्पूर्ण आयोजन डेरा संगत चेतन मठ के महन्त श्री बलविंदर सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर राजेन्द्र कुमार मिश्र, नरेंद्र कुमार मिश्र, महेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्र, प्रथम मिश्र,हनी मिश्र मोहित मिश्र का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी श्री जगतार सिंह, प्रबंधक महेंद्र सिंह,धर्मबीर सिंह, दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।







