उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: चन्दौली को रास्ता बनाकर गैर प्रांत तस्करी करने वाले तस्करो का लगातार कमर तोड़ रही चन्दौली पुलिस

Advertisements

चन्दौली । सकलडीहा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर होण्डा सिटी वाहन ग्रे कलर की घेराबंदी कर शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। ये लोग शराब की खेप हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चतुर्भुजपुर बरठी रेलवे क्रासिंग चौराहे के पास पास थाने की पुलिस ने लाखों की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने 228 बोतल में कुल 171 लीटर शराब बरामद किया है. जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए (मय वाहन व शराब) आकी गयी है । बताया जाता है की पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे महत्वपूर्ण दबिश, रात्रि गस्त व संदिग्ध व्यक्ति / वस्तु/वाहन के चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी सकलडीहा संजय सिंह को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सकलडीहा ने अंतरराज्यीय तस्करी के लिए एक लग्जरी वाहन होण्डा सिटी(ग्रे कलर) में जिस पर हरियाणा से अवैध शराब लाद कर ले जाया जा रहा है जो भोजापुर रेलवे क्रासिंग के तरफ से आ रहा है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष थाना सकलडीहा पुलिस के साथ चतुर्भुजपुर बरठी रेलवे क्रासिंग के पास चौराहे पर चेकिंग करने लगे । थोड़ी देर बाद एक चारपहिया वाहन भोजापुर की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया जिसे मुखबिर ने इशारा करते हुए बताया कि साहब यह वह ही वाहन है,जिस पर अवैध शराब लदा है।जब पुलिस वालों ने उक्त वाहन को टार्च से रुकने का इशारा किया गया तो पहले तो गाड़ी को धीमा किया फिर अचानक तेज रफ्तार से नईबाजार की ओर मुड़ कर भागने लगा तब थाना प्रभारी उ0नि0 संजय सिंह द्वारा पुलिस फोर्स के साथ पीछा करते हुए। फोन से नईबाजार मे गस्त करने हेतु रवाना सेकेंण्ड मोबाइल व चौकी प्रभारी नईबाजार को आगे से घेराबन्दी करने हेतु निर्देशित किया गया।

नईबाजार पुलिस चौकी के पास पुलिस की घेराबन्दी देख नईबाजार पुलिस चौकी से करीब पांच सौ मीटर पहले पुलिया के पास अपने आप को दोनों तरफ (आगे पीछे) से घिरा पाकर कार में सवार दो व्यक्ति कार को रोककर कार से कूद गये तथा खेतों में गिरते पड़ते भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को करीब 20 से 25 मीटर दौड़ाकर खेतों में ही से पकड़ लिया गया । पकड़े गए अभियुक्त ,सन्तोष कुमार पुत्र हरिहर दास उम्र करीब 40 वर्ष निवासी माइल पकडी थाना विदुपुर जनपद वैशाली बिहार
मुन्ना कुमार पुत्र योगेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी टेहटा थाना टेहटा जनपद जहानाबाद शामिल है। पूछताछ करने पर अपनी गलती की बार-बार माफी मांगते हुए यह बताये कि साहब यह शराब हमलोग फरीदाबाद हरियाणा से दुकानों से खरीदकर लोड किये थे तथा शराब को बिहार राज्य में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इससे जो लाभ मिलता है वह आपस में बांट लेते हैं जिससे हमलोगों अपना जीवन यापन करते हैं। उक्त वाहन को हमलोग दिल्ली से करीब डेढ़ महीना पहले चुराये थे जिसपर शराब लोडकर बिहार ले जा रहे थे तथा वाहन पर दूसरे वाहन का नम्बर प्लेट लगाये थे जिससे कि वाहन की वास्तविक पहचान न हो सके। उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में पूछने पर बताया कि साहब मैं (सन्तोष कुमार)पहले भी 2022 में एक्साइज थाना गया से व नवम्बर 2023 में थाना मोहनिया जनपद भभुआ से शराब तस्करी में जेल गया था तथा मुन्ना कुमार उपरोक्त ने बताया कि करीब पांच साल पहले थाना टेहटा से लूटपाट में जेल गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह
उ0नि0 राणा प्रताप यादव उ0नि0० विजय राज हे०का० गुलाब चन्द, हे0का0 बन्टी सिंह
का० किशन कुमार व अन्य कर्मचारीगण शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button