उत्तर प्रदेशवाराणसी

‘करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ महर्षि आश्रम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी । महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, महर्षि आश्रम, शकरकन्द गली, मीरघाट के तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परम पूज्य महर्षि महेश योगी के आशीर्वाद एवं ब्रह्मचारी गिरीश के मार्गदर्शन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के लगभग 80 बटुकों, आचार्यों, व्यवस्थापकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास एवं भावातीत ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। “करें योग, रहें निरोग” के उद्घोष से सम्पूर्ण आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरु परम्परा पूजन से हुआ। तत्पश्चात योगाचार्य श्री राकेश मिश्रा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पादहस्तासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास के उपरान्त सभी ने सामूहिक रूप से भावातीत ध्यान का अभ्यास कर मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम में सीमांत केसरी स्वाई, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, ओम मिश्रा, आकाश गर्ग, बन्टी पाठक, राजू पाठक महंत, शशी राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आश्रम के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button