उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री कुमार षष्ठी (स्कंद षष्ठी) के पावन अवसर पर भगवान कार्तिकेय का विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी । श्री कुमार षष्ठी (स्कंद षष्ठी) के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित भगवान कार्तिकेय के विग्रह पर आज वैदिक रीति-रिवाजों एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंदिर के विद्वान आचार्यों एवं शास्त्रियों द्वारा भगवान कार्तिकेय का मंत्रोच्चार, पूजन, अर्चन तथा विशेष अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न किया गया। पूजन के दौरान भगवान कार्तिकेय के श्रीचरणों में पुष्प, फल एवं नैवेद्य अर्पित कर समस्त जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की गई। स्कंद षष्ठी का पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की आराधना का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय के पूजन से साहस, तेज, विजय तथा आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।
पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान कार्तिकेय की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button