दिल्लीराष्ट्रीय

Bigg Boss : बिग बॉस 17 मुन्नवर फारूकी के साथ आयशा खान का ,जालिमा ,गाने पर डांस खूब सुर्खियों में

Advertisements

नई दिल्ली । बिग बॉस 17′ में नजर आईं आयशा खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। आयशा ने मौनी रॉय के हालिया रिलीज गाने ‘जालिमा’ पर डांस किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट करने के लिए कूद पड़े हैं। मौनी के मोरक्कन डांस मूव्स की आलोचनाओं के बाद अब आयशा खान के डांस को लेकर भी लोग कुछ इसी तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अच्छा डांस करती हो, आगे से मत करना। वहीं किसी और ने कहा- मुनव्वर भाई के नाम पर फेमस हो गई।

एक और यूजर ने लिखा- ये फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं कुछ ने कहा- ऐसे नाचने वालों की इंडिया में कोई कमी नहीं।आयशा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर होने के साथ-साथ मुन्नवर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड भी रही हैं। उन्होंने शो के दौरान मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि आयशा पाकिस्तान के लाहौर में जन्मी थीं, मां कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पिता पंजाबी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button