आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: सड़क किनारे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी , ग्रामीणों ने जताया हत्या की आशंका

Advertisements

आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना अंतर्गत खुजिया गांव के सड़क किनारे सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर पुलिस ने कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव निवासी सुनील यादव 35 वर्ष के रूप में हुई। बता दे की सिधारी थाना क्षेत्र के ओदरा मठिया गांव में मृतक सुनील की चचेरी बहन रहती है। सूचना पर पहुंचे बहन के परिजनों ने ही उसका शिनाख्त किया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसपर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुट गई गई है। चौकी प्रभारी लोहारा प्रमोद कुमार यादव के अनुसार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button