उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : चकरघट्टा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से क्रूरतापूर्वक 06 राशि भैस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौगढ कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण मे, प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिह के नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा 06 मवेशियों के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस के अनुसार दिनांक 01.09.2024 को थाना चकरघट्टा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में कुछ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर बबुरी की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा बकुलघट्टा तिराहा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद एक संदिग्ध पिकअप तेज गति से आती हुई दिखायी दी। पुलिस टीम को देखकर चेकिंग पांइट से कुछ दूर पहले ही अभियुक्तों द्वारा पिकअप को रोककर भागने का प्रयास किया गया। मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पिकअप वाहन से 06 राशि भैंस ( 04 राशि भैस ,01 राशि पडिया ,01 राशि पडवा) बरामद की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- अशोक कुमार पुत्र स्व0 मुराहू निवासी ग्रा0 बलिया थाना चकिया जनपद चन्दौली ,कैश मोहम्मद उर्फ मोनू पुत्र छोटू नि0ग्राम डबरी कला थाना बबुरी जनपद चन्दौली बताए गए है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 राजमणि यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली । का0 प्रमोद कुमार हो0गा0 प्रमोद कुमार शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button