Varanasi : युवा लेखिका रिद्धिमा मिश्रा की अंग्रेज़ी काव्य संग्रह का संगीतमय वातावरण में विमोचन

Shekhar pandey
वाराणसी। काशी की युवा लेखिका रिद्धिमा मिश्रा द्वारा लिखित कविता संग्रह इंग्लिश पोयम बुक ” इट्स कोल्ड आउटसाइड, इजेंट इट?” का नदेसर स्थित होटल टॉप इन टाउन सभागार में संगीतमय वातावरण में विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो0 अलका सिंह प्राचार्य बसंत महिला कॉलेज, विशिष्ट अतिथि प्रो0 अनुराधा बनर्जी, पूर्व सीएमओ डाक्टर बी वी सिंह, डॉ सूचारिता गुप्ता राष्ट्रीय गायिका द्वारा दी प्रज्ज्वलन एवं स्वातिक वाचन से हुआ। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत गायिका के सूचरिता गुप्ता के वंदिशो के स्वर एही ठईया मोतिया हेरई ली हो रामा’ से वातावरण खुशनुमा बन गया। कवि लियाक़त अली एवं कवि हशम तुराव ने बनारस की गलियों पर कविता पाठ किया। डॉ अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने आज तक इतनी ऊर्जा के साथ कहीं भी पुस्तक विमोचन नहीं देखा, हर मां – पिता को बच्चों की रुचि को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे उसकी प्रतिभा निखर सके, यह दिल से लिखी गई किताब है। डॉ बीवी सिंह ने कहा कि रिद्धिमा इतनी कम उम्र में जो पोयम लिखा है वह जीवन के अनेक पहलुओं को छूने वाला है। प्रो0 अनुराधा बनर्जी ने कहा कि मैंने पुस्तक को अच्छी तरह पढ़ा, जब मन में वेग आ जाता है तो तभी रूकती है जब लेखनी को आयाम मिल जाता। रिद्धिमा ने जीवन के अनेक पहलुओं को महसूस किया है। मालूम हो कि लेखिका रिद्धिमा बी फार्मा अंतिम वर्ष की छात्रा है और बचपन से ही कविता लिखने का शौक लगा। यह पुस्तक करोना काल में लिखी गई तथा दिल्ली के पीब्लिसर राइटर्स ने छापा है। यह पुस्तक अमेज़न उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामजन्म मिश्रा, मंजू मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवमूर्ति दूबे, डॉ कैलाश सिंह, आनंद सिंह अन्ना, सुशील मिश्रा, माता प्रसाद मिश्रा, हरीश पाठक, कमल कुमार सिंह, दीपक, रेवांतक, विनोद सेठ सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।