राष्ट्रीय

Top  Update : निहामा में सुरक्षा बलो ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियो को मार गिराया

Advertisements

जम्मू कश्मीर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। बता दे कि सुरक्षा बलों को सुबह ही खबरें मिल रही थी कि मुठभेड़ स्थल पर लश्कर कमांडर रियाज डार घिर गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

इसकी प्रक्रिया जारी है।कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घेरा सख्त होता आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

इसी बीच जिस घर में आतंकी छिपे हैं, उसमें आग भड़क गई। इसी बीच दो आतंकवादी मारे गए हैं। इससे पहले भी कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button