उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : त्रिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ का संदेश भी गूंजा। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से पहली बार स्वर्ण जणित मंदिरों में वस्त्राभूषण व फूलों से देवविग्रहों की झांकी सजाई गई। फूलों व विद्युत झालरों से मंदिर परिसर जगमग करता रहा। भक्तों ने राणी सती, सालासर हनुमान व खाटू श्याम प्रभु को शीश नवाया एवं विधि विधान से पूजन-अनुष्ठान किया।

संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया तत्पश्चात समाज की महिलाओं ने 1001देवी स्वरूप में कन्याओं का सत्कार कर चरण पखारे और आरती उतारी, भोजन ग्रहण कराने के साथ दक्षिणा, बैग, टिफिन बॉक्स, पेंसिल, कॉपी, रबर एवं पानी का बोतल देकर विदाई की। मंदिर प्रांगण में हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा भजन गायिका सुरभि, बिरजू के नेतृत्व में 501 महिलाएं सज धज कर संगीतमय दादी का मंगल पाठ पढ़ा।

शाम को सुर गंगा प्रवाहमान हुई पहली बार वाराणसी में फतेहाबाद से परविंदर पलक एवं देवचुंग हनुमानगढ़ राजस्थान एवं कृष्ण शर्मा रेणुकूट द्वारा समेत कलाकारों के भजनों से मंदिर परिसर गूंजयमान रहा। श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल के अनूप सर्राफ के गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। वहीं 56 प्रकार के पकवान-मिष्ठान्न का भोग समर्पित किया गया। संयोजक अध्यक्ष भरत सर्राफ व मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने तीनों विग्रहों की सपत्नीक आरती उतारी। संस्था के सुरेश तुलस्यान ने बताया कि संयोजन में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button