उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटो पर प्रत्याशी किया घोषित , वाराणसी से अजय राय को मिला टिकट

Advertisements

लखनऊ । लोकसभा चुनाव का डंका बजने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर
उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। घोषित उम्मीदवारों का लिस्ट वाराणसी से अजय राय बाराबंकी से तनुज पुनिया सहारनपुर से इमरान मसूद ,अमरोहा से दानिश अली ,देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह , फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार ,बासगंव से सदल प्रसाद , झांसी से प्रदीप जैन आदित्य , कानपुर से आलोक मिश्रा कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सशक्त सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है ऐसे में हर कोई इन दोनों सीटों पर निगाह लगाए हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों सीटों के उम्मीदवार के आधार पर ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा और सीतापुर सीट पर भी उम्मीदवार का इंतजार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन आठ सीटों पर भी उम्मीदवारों पर दो दौर का मंथन हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button