उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: नवरात्र में दस लाख महिला मातदाओ तक पहुंचना भाजपा का लक्ष्य,340 शक्ति केंद्रों पर नारी शक्ति का लगेगा चौपाल__

वाराणसी । भाजपा ने जिले की महिला मतदाताओं में पैठ बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी नवरात्र के दौरान नौ अप्रैल से 17 अप्रैल तक वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 340 शक्ति केंद्रों पर नारी शक्ति चौपाल लगाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी व स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी।नारी शक्ति चौपाल के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, खासकर लखपति दीदी योजना की चर्चा कर उन्हें जिले की हर महिला मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। बनारस में हुए विकास कार्यां की जानकारी भी उन्हें दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों टिफिन बैठक में वर्चुअली कार्यकर्ताओं से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति का जिक्र कई बार किया। महिला कार्यकर्ता से बात करने के दौरान कहा था कि नवरात्र में महिलाओं से सीधे संवाद करने के लिए अभियान चलाइए। इस पर अब भाजपा ने खाका तैयार कर लिया है। जिले की महिला वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ने की रणनीति पर महिला मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक कर 500 महिलाओं की एक विशेष टोली भी बना दी गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान में महिला मोर्चा की भूमिका क्या रहेगी इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिले की दस लाख महिला मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यदि यह अभियान सफल होता है तो मई के पहले सप्ताह में महिला मोर्चा की ओर से सिर्फ महिलाओं के लिए एक बड़ा वर्चुअली कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे जुड़ेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुझाव पर महिला मतदाता तक पहुंचने का खाका तैयार कर लिया गया है। 9-17 अप्रैल नवरात्र के दौरान वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 340 शक्ति केंद्रों पर रोजाना सम्मेलन होंगे। इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी महिलाएं और स्थानीय महिलाओं के अलावा अलग-अलग कार्यक्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को शामिल कर उन्हें सरकार की योजनाएं लखपति दीदी योजना, महिला समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फ्री सिलाई मशीन योजना व महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी दी जाएगी और इसका लाभ भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 500 महिलाओं की एक टोली भी बना दी गई है जो 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले की 28 हजार महिला लाभार्थियों से मुलाकात करेगी।2014 के चुनाव में कुल मतदाता 17,66,487 में 7,81,000 महिलाओं ने मतदान किया था और 2019 के चुनाव में कुल मतदाता 18,56,791 में 8,29,560 महिलाओं ने मतदान किया था। 2024 के चुनाव में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 है।इस बार 45 हजार 676 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इसके पहले कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 06 हजार 678 थी, जो बढ़कर 30 लाख 52 हजार 354 हो गई। सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,48,752, महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button