वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना के पिता जगदंबा शंकर का निधन, शोक की लहर

Shekhar pandey
वाराणसी। काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ‘अन्ना’ के पूज्य पिता जगदंबा शंकर (83 वर्ष) का शनिवार प्रातः लगभग 6 बजे दारानगर स्थित मध्यमेश्वर आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित आवास से निकली, जो मणिकर्णिका घाट महाश्मशान पहुंची। यहां उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष कुमार सिंह ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय जगदंबा शंकर अपने पीछे तीन पुत्र—संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ एवं गोपाल जी, चार बहुएं तथा पुत्र-पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
निष्पक्ष काशी न्यूज़ परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।
ॐ शांति।







