उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: जवान के शव का अंतिम संस्कार में दी गई सलामी , गांव वालो का रो,रो कर हुआ बुरा हाल _

Advertisements

बलिया । दोकती थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में छत पर से अचानक पैर फिसल जाने के कारण राजकुमार नामक सीमा सुरक्षा बल के जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से पूरा गांव में कोहराम मच गया । जिले से आई पुलिस टीम ने जवान को सलामी दिया । बता दे की विगत दिनों अचानक छत से गिर जाने के बाद घायल जवान को परिजन इलाज के लिए पटना ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम जब शव गांव पहुंचा तो सभी का रोते रोते बुरा हाल हो गया । गांव के हर आदमी के आंखों में आंसू थे। सबसे खराब स्थित बच्चों और पत्नी की थी। बीती शाम शिवपुर घाट पर जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।मुखाग्नि जवान का दस वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह ने दिया। मौके पर पूर्व बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। राजकुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल के 46वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और छुट्टी पर गांव आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button