उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अनुसार भिन्न भिन्न स्थानों पर जनचौपाल का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना, कैलेण्डर के अनुसार कार्य,कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जन चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए हेल्प लाइन नंबर 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। ‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 195 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 4775 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 2771 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 37 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 01 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 03 अभियोग पंजीकृत किया गया।

कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 183 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 3118 व्यक्तियों को चेक कर 1065 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 21 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 10 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 04 अभियोग पंजीकृत कर 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 166 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 1880 वाहनों को चेक कर 780 वाहनों का चालान किया गया 40 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 10 वाहनों से हूटर, हटवाया गया, 03 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 44 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 05 वाहनों को सीज किया गया। 01 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा तथा 335 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी दी गयी।कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 108 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 827 वाहनों को चेक कर 44 वाहनों का चालान कर 05 वाहनों को सीज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button