उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्या कांड को लेकर वकीलों का दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

Advertisements

वाराणसी | उत्तर प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की नृशंस हत्या और अन्य मांगों को लेकर वाराणसी सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं का दो दिवसीय सत्याग्रह शुक्रवार को शुरू हो गया है| बनारस बार के आहवान पर सुबह अधिवक्ताओं का समूह कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क पर इकट्ठा हुआ नारेबाजी करते हुए जेपी मेहता स्कूल,सर्किट हाउस और विकास भवन होते हुए सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक से कचहरी में प्रवेश किया और जिला जज के पोर्टिकों के बगल में बैठकर सत्याग्रह शुरू किया|


सत्याग्रह के माध्यम से शासन प्रशासन को महिला अधिवक्ता के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी,साथ ही मृत अधिवक्ता के परिजनों को पचास लाख मुआवजा,परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने, न्यायालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने,खाली कोर्ट को तत्काल भरने आदि माँग किया | सत्याग्रह में सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष मुरलीधर,महामंत्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय, बनारस बार के अध्यक्ष अवधेश सिंह,महामंत्री कमलेश सिंह यादव,रीतु पटेल,आशीष सिंह,सुधांशु मिश्रा आदि अधिवक्ता शामिल थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button