उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : भगवान पार्श्वनाथ जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली, शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Advertisements

वाराणसी। दिनांक 26 दिसंबर, जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्वाल दास साहू लेन पंचायती जैन मंदिर से भगवान पार्श्व नाथ की प्रतिमा को चांदी की पालकी में विराजमान कर चौक पर स्थित विशाल चांदी के गजरथ पर भगवान को पुनः विराजमान कर बड़े धूम-धाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस मौके पर शोभायात्रा कार्यक्रम के संयोजक राकेश जैन ने बताया कि परम्परागत निकलने वाली शोभायात्रा आज चौंक निकलकर बांसफाटक, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा होते हुए भेलूपुर स्थित भगवान की जन्म स्थली, प्रभु की मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गई।

तत्पश्चात पंच द्रव्य से विश्व शांति हेतु प्रभु पार्श्व नाथ का पूजन अभिषेक सम्पन्न हुआ।
शोभायात्रा को आर के रावत डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग वाराणसी ने हरी झंडी दिखला कर शुभारंभ किया तथा भेलूपुर जैन मंदिर पर शोभा यात्रा पहुंचने पर रवींद्र जायसवाल राज्य मंत्री स्टांप और पंजीयन स्वतंत्र प्रभार ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह समाज के अध्यक्ष आर सी जैन द्वारा देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा का कुशल संचालन संयोजक राकेश जैन, धन्यवाद ज्ञापन प्रधान मंत्री प्रदीप जैन और समाज मंत्री विनोद जैन द्वारा दिया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रमोद बागड़ा, राजेश भूषण जैन, पवन जैन, सौरभ जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष डॉ के के जैन, विनय जैन, श्रुति जैन, शोभा जैन, आशा जैन, प्रमिला सामरिया सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button