उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : सेंट्रल जेल के पास बस की चपेट में आई कथाकार धीरेंद्र महाराज की कार, नाराज अनुयायियों ने तोड़ा शीशा

Advertisements

वाराणसी । सेंट्रल जेल रोड फुलवरिया फोरलेन तिराहा पर बृहस्पतिवार की शाम लहरतारा की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से कथाकार धीरेंद्र महाराज की कार हल्की सी क्षतिग्रस्त हो गई । नाराज अनुयायियों ने ड्राइवर से कहासुनी करते हुए बस का शीशा फोड़ दिया। इससे मौके पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गिलट बाजार चौकी, शिवपुर थाने और कचहरी चौकी की पुलिस ने जाम खत्म कराया। इसके साथ ही रोडवेज के बस चालक ने धीरेंद्र महाराज से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस संबंध में धीरेंद्र महाराज ने बताया कि वह दशरथ गद्दी अयोध्या से आ रहे हैं। उन्हें जौनपुर के केराकत में सेवानिवृत्त डीआईजी कृपा शंकर सिंह के यहां जाना है। वहां शुक्रवार से कथा का आयोजन है। वह कार का बाएं साइड का इंडिकेटर ऑन करके जा रहे थे। इसके बावजूद रोडवेज के बस चालक ने गलती करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button