UP : मऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , भारी मात्रा में अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मऊ सवाददता
मऊ, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में आबकारी विभाग की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी , अवैध भम्डारण व अवैध रूप से बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए जपनद मऊ में चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर द्वारा रविवार 29.जून को चन्द्रलोक मैरेज हाल बलिया मोड़ भीटी थाना कोतवाली नगर मऊ के आफिस के बगल में बने एक कमरे से कुल 158 पेटियों में रखे विभिन्न ब्राण्ड की शराब को मुखबिर की सूचना पर बरामद करते हुए , शराब के अवैध भण्डारण में लिप्त एक शातिर अभियुक्त रमेश माली पुत्र मरछू माली निवासी चन्दनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र करीब 50 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने उक्त अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, विमलेश कुमार यादव आबकारी निरीक्षक प्रथम , मो अदनान खान आबकारी निरीक्षक उ.नि. जितेन्द्र कुमार सरोज, उ.नि.संजय तिवारी उ.नि.अमित सिंह का.श्री राम शर्मा का.राम प्रवेश का.शशि प्रकाश यादव आबकारी क्षेत्र चतुर्थ मधुबन का. अमरेश सिंह का. विजय कुमार शामिल रहे ।



