Varanasi : श्रावण मास के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 11 जुलाई से 9 अगस्त तक डायवर्जन प्लान लागू

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्रावण मास के अवसर पर 11.जुलाई से 09.अगस्त तक होने वाले दर्शनार्थियों एवं कांवड़ियो की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस को वैकल्पिक मार्ग सुलभ कराने के उद्देश्य से निम्नलिखित रूट डायवर्जन तथा वाहन प्रतिबंध क्षेत्र की योजना तैयार की गयी है । जिससे पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के साथ साथ वाराणसी शहर में आने वाले यातायात का संचालन सुगमता से हो सके । जिसमे सभी से सहयोग अपेक्षित है। डायवर्जन प्लान के अनुसार
सभी वाहनों का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा तथा निम्न प्रकार से जनपदवार डायवर्जन प्लान निर्धारित किया गया है। जनपद गाजीपुर, मऊ से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज को जाने वाले वाहन-चार पहिया वाहन संदहा से बायें रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
बड़े वाहन संदहा से दाहिने मुड़कर हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। जनपद आजमगढ़ से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज को जाने वाले वाहन-
चार पहिया वाहन आजमगढ़ अण्डरपास (बावन बीघा) से बायें रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे । बड़े वाहन आजमगढ़ अण्डरपास (बावन बीघा) से दाहिने मुड़कर हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य
को जायेंगे। जनपद जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर एवं प्रयागराज को जाने वाले वाहन-चार पहिया वाहन रिंगरोड से बाये होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। बड़े वाहन हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद भदोही को जाने वाले वाहन- सभी वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ, परमपुर अण्डरपास से कपसेठी चौराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे। जनपद चंदौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने सभी वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ, परमपुर अण्डरपास से कपसेठी चौराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे।
जनपद प्रयागराज से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे 02 से रखौना अण्डरपास से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जायेंगे। जनपद भदोही से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले सभी वाहन परमपुर अण्डरपास से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जायेंगे। यदि वाह्य जनपद से डायवर्जन प्लान के बावजूद भारी वाहन । माल वाहक वाहन वाराणसी जनपद की सीमा में
प्रवेश कर जाते हैं,तब उनकों सुरक्षित निकालने हेतु डायवर्जन प्लान निम्नवत् होगा-चन्दवक एवं चोलापुर के मध्य में आने वाले वाहनों को जिन्हें जौनपुर, लखनऊ एवं प्रयागराज की तरफ जाना है, को यथा संभव वापस चन्दवक चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा एवं कतिपय छूटे हुए वाहनों को गोसाईपुर, मोहांव चौराहे डायवर्ट कर बाबतपुर होकर वाया जौनपुर भेज दिया जायेगा। गाजीपुर से जो कतिपय वाहन पहले से ही वाराणसी की तरफ आ गये है। जिनको जौनपुर लखनऊ एवं प्रयागराज जाना है. को थाना चौबेपुर स्थित चौराहे से मुनारी की तरफ डायवर्ट कर कटहलगंज से मोहांव चौराहा से दाहिने से मोड़ कर चोलापुर चन्दवक खुज्झी मोड़ से जौनपुर की तरफ भेजा जायेगा, जहां से वे लखनऊ एवं प्रयागराज की तरफ चले जायेगें। जनपद चन्दौली से टेंगरा मोड़ के बीच भारी वाहनों को जिन्हें प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर की तरफ जाना है। उन्हें टेंगरा मोड़ से डायवर्ट करते हुये वाया नारायनपुर, चुनार, मिर्जापुर, नैनी होते हुये गन्तव्य को भेजा जायेगा।
जनपद जौनपुर की तरफ डायवर्जन के बाद भी यदि कोई भारी वाहन वाराणसी की तरफ बाबतपुर की तरफ आ जाता है तो उस वाहन को बाबतपुर से ही डायवर्ट कर पलहीपट्टी गोसाईपुर होते हुए मोहांव चन्दवक, औड़िहार होकर गन्तव्य की तरफ भेजा जायेगा। रोडवेज व प्राइवेट बसों / सवारी वाहनों का डायवर्जन प्लान प्रयागराज, व मिर्जापुर की तरफ से वाराणसी शहर में आने वाले रोडवेज प्राइवेट बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चॉदपुर चौराहा तक जायेगें, इसी प्रकार शहर क्षेत्र से बाहर जाने वाले वाहनों का संचालन चॉदपुर चौराहा से कपसेठी, भदोही, औराई अथवा कछवारोड होकर जायेंगे। सोनभद्र तथा चन्दौली के तरफ से वाराणसी शहर क्षेत्र में आने वाले रोडवेज प्राइवेट बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चॉदपुर चौराहा तक जायेगे। तथा पुनः इसी मार्ग से वापस जायेंगे।
गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले रोडवेज बसों को हरहुआ से गिलट बाजार से शिवपुर चुंगी तिराहा से सेंट्रल जेल तिराहा से फुलवरिया होकर लहरतारा चौराहा से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। तथा पुनः इसी मार्ग से वापस जायेंगे।कांवरियों से सम्बन्धित वाहनों पर भी उक्त डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू होंगे। सिर्फ पैदल चलने वाले या हाथ ठेला ट्राली लेकर चलने वाले कांवरियों को उक्त प्रतिबंध से छूट होगी। प्रयागराज से वाराणसी महानगर की ओर आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी निर्धारित दाहिनी लेन पर चलते हुए कछवारोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से डाफी/अमरा-अखरी से नीचे उतरकर नगर क्षेत्र में चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, नरिया तिराहा, बी० एल० डब्लू० गेट के सामने से ओवरब्रीज के नीचे से मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने तक जा सकेगें तथा इसी प्रकार इसी लेन से वापस भी जायेंगे। जनपद जौनपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलटबाजार, भोजूबीर, दैत्रावीर तिराहे, जे०पी० मेहता, अम्बेडकर चौराहे से वरूणा पुल पार करके मिंट हाउस तिराहे से दाहिने पार्किगं स्थल कटिंग मेमारियल स्कूल तक जायेंगे। तथा पुनः इसी मार्ग से वापस जायेंगे।
आटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग , वाराणसी एवं आस पास के विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालुजनों एवं दर्शनर्थियों के लिए सुगम यातायात व्यवस्था हेतु शहर में आटो एवं ई-रिक्शा के लिए निम्नलिखित मार्ग प्रस्तावित किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो -आटो रूट 01 गोलगड्डा तिराहा से लकड़मण्डी से सम्पूर्णानन्द से अमर उजाला से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाटा । आटो रूट 02 – लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज
से मण्डुआडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुन्दरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तका आटो रूट 03 – लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बी०एल० डब्लू० से मण्डुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक, से वापस । आटो रूट 04 – लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बी०एल० डब्लू० से मण्डुवाडीह से लहरतारा से चॉदपुर से तक, से वापस।
आटो रूट 05 – अंध्रापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से अम्बेडकर चौराहा से जे०पी० मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक, से वापसा । आटो रूट 06 – चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पाण्डेयपुर तक, से वापसा नोटः- चॉदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार को प्रातः 08.00 बजे तक किसी भी वाहन का संचालन नहीं किया जायेगा तथा सामान्य दिनों में भारी वाहनों के अतिरिक्त अन्य सामान्य वाहन का संचालन किया जाना अनुमन्य होगा। उक्त डायवर्जन श्रवण माह के प्रत्येक शनिवार की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार को प्रातः 08.00 बजे तक लागू रहेगा। कांवरियों की संख्या अत्यधिक होने पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट-वाराणसी की अनुमति से डायवर्जन के समय में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा। प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र आटो रूट 06 – चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पाण्डेयपुर तक, से वापसा । प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र , बेनिया से रामापुरा से खारी कुओं से जंगमबाड़ी से गौदोलिया। गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा। मैदागिन से गौदोलिया। पियरी चौकी से बेनिया तिराहा। ब्राड़वे से अग्रवाल से सोनारपुरा से मदनपुरा से गौदोलिया। सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक , लंका से सामने घाट। उपरोक्त मार्गों पर श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.00 बजे से मंगलवार की प्रातः 8.00 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगा। उपरोक्त मार्ग केवल पैदल यात्रियों के आने जाने हेतु सुरक्षित किया गया है।



