उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : दंडी सन्यासियों हेतु अन्नसेवा एवं दक्षिणा वितरण का पुनः शुभारंभ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा पूर्व में दंडी सन्यासियों हेतु संचालित अन्नसेवा एवं दक्षिणा वितरण की पुण्य परंपरा, जो वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी, उसे आज पुनः प्रारंभ किया गया है। पूर्व में इस संदर्भ में दंडी सन्यासियों द्वारा अपनी समस्याएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थीं। उक्त विषय पर संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा अन्नसेवा को पुनः संचालित किए जाने का आश्वासन प्रदान किया गया था।


आज दिनांक 23 अगस्त, 2025 को मंडलायुक्त वाराणसी मंडल की अध्यक्षता एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, डी०सी०पी० (सुरक्षा) एवं मंदिर प्रशासन की उपस्थिति में माँ अन्नपूर्णा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत टेढ़ीनीम स्थित अन्नक्षेत्र भवन में दंडी सन्यासियों को सात्विक प्रसाद ग्रहण कराया गया।

इसके साथ ही इस सेवा के पुनः प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की गई। मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित समस्त दंडी सन्यासियों को यथोचित दक्षिणा भी प्रदान की गई साथ ही यह संदेश भी दिया कि मंदिर न्यास की आय का उपयोग निरंतर सनातन परंपराओं और धार्मिक कार्यों की सेवा में किया जाए I इस पुनः आरंभ की गई सेवा से प्रसन्न होकर दंडी सन्यासियों ने मंडलायुक्त सहित मंदिर न्यास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। यह सेवा निरंतरता के साथ संचालित होती रहेगी, ताकि सनातन परंपराओं का संरक्षण एवं संत वर्ग का सम्मान सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button