उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना की गई

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक 20.09.2025 को प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति-5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया साथ ही प्रदेश के सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना हेतु निर्देश दिया गया। उपरोक्त निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी। मिशन शक्ति केन्द्रों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा 24,7 उपस्थित होकर महिलाओ/बालिकाओं की समस्यों को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करेंगी।



