Chandauli : सैयदराजा पुलिस ने पांच लाख का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब/मादक तस्करी व गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच-02 हाइवे पर स्थित जमूर्ति ढ़ाबा के पास ग्राम बरठी कमरौर के पास चेकिंग के दौरान एक HONDA CITY ग्रे कलर कार रजिं0 नं0 DL3CBE5896 से अवैध अंग्रेजी शराब 8PM 12 पेटी एवं खुला हुआ पाउच कुल 266 पाउच 8PM अंग्रेजी शराब एवं किंगफिशर स्ट्रांग बीयर 6 प्लास्टिक के पैक मे प्रत्येक मे 12 पीस की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00000/- (पांच लाख रुपये) है।
पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 60/63 उ0प्र0 उत्पाद शुल्क/आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू कुमार पुत्र रामअवतार राम उम्र 23 वर्ष नि0 ग्रा0 बरहपार भोजूराय थाना सादात जनपद गाजीपुर व शुभम चतुर्वेदी पुत्र रामकुवँर चौबे उम्र 29 वर्ष नि0 ग्रा0 पलिया सोफीगंज थाना मेहनगर जिला आजमगढ हाल पता-शक्तिधाम कोलोनी डाफी थाना लंका जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा उ0नि0 रामकुमार दुबे का0 अरविन्द कुमार मौर्या का0 गुंजन तिवारी का0 शंकर राम का0 बिष्णु प्रजापति शामिल रहे ।



