उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli : चकिया पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व रघुराज क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से निर्गत NBW से संबंधित वारंटी रामअवध पुत्र दयाराम निवासी बुढ़वल थाना चकिया जनपद चन्दौली को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह उ0नि0 हरेन्द्र यादव का0 अनिल सिंह शामिल रहे ।



