उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : शरद पूर्णिमा पर त्रिदेव मंदिर में तीनों विग्रहों की सजी झांकी

Shekhar pandey
वाराणसी। लंका-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित त्रिदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा पर सोमवार को तीनों विग्रहों की भव्य झांकी सजायी गई। खाटू श्याम की सफेद पुष्पों से चन्द्रमा स्वरूप की अलौकिक झांकी सजी रही। जो अपने आप में अद्भुत लग रही थी। तीनों विग्रहों को सवा मन गाय के दूध की खीर का भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ इस मौके पर रात्रि में तीनों विग्रहों की आरती संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने उतारी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने हारे का सहारा तू, छड़ी लहरायी रेह, सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है आदि भजन रहे। भजनों पर श्रद्धालुजन भावविभोर होकर नृत्य करते रहे।



