उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गोवर्धन पूजा समिति द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण, 22 अक्टूबर को हथुआ मार्केट से होगी भव्य शुरुआत

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। गोलघर स्थित पराडकर स्मृति भवन के कक्ष मे गोवर्धन पूजा समिति ‌द्वारा पत्रकार वाती की गई। समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू ने बताया कि 22 अक्टूबर 25 को हथुआ मार्केट, चेतगंज से गोवर्धन पूजनोत्सव के क्रम में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ लकी यादव विधायक मल्हनी करेंगे। शोभा यात्रा में आए लोगों का समिति द्वारा केशरिया पगड़ी बांध कर स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में श्री कृष्ण से जुड़ी तमाम झाकियां रहेगी, जिसमें 10 घोड़ों पर पांच पाडव के साथ बचऊ बीर, लहुराबीर, बीर लोरीक, बीर आल्हा, बीर ऊदल की नई झाकियां रहेंगी। वही ट्रक आदि वाहनों पर छतीसगण की रासलीला, मथुरा को मयूर नृत्य, बनारस के विशालकाय हनुमान के साथ बीर अहीरों के रेजांगला युद्ध का दृश्य, गोवर्धन लीला, लोरीक पत्थर और बचऊ बीर का शेर से युद्ध आकर्षण का केंद रहेगा।

शोभायात्रा में पुरातन कला पटा-बनेठी का प्रदर्शन कतुआ पूरा एवं कबीर चौरा के यादव बंधु लाठियां भाजते हुए करेंगे । शोभायात्रा के स्वागत में लहुराबीर, बसन्त बहार की ओर से जलपान, पिपलानी कटरा पर जलपान एवं माल्यार्पण, कबीर चौरा पर खीर वितरण, लोहटिया पर जलपान, मैदागिन पर जलपान, विशेश्वरगंज पर स्वागत, सम्मान, मछोदरी पर जलपान एवं स्वागत, मुकीमगंज पर जलपान एवं स्वागत किया जाएगा साथ ही रास्ते भर में तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा होती रहेगी। सायं 5 बजे गोवर्धन धाम नमो घाट पर पहुंच कर शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो जायेगी जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 10 विभूतियों को गोवर्धन श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव एवं मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र यादव एवं अतिथि राहुल झांसला उपाध्यक्ष दिल्ली विश्ववि‌द्यालय होंगे। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, कैलाश यादव, सह संयोजक प्रकाश यादव, संयोजक प्रकाश यादव, प्रधान मंत्री विनोद यादव, प्रधान मंत्री भोला यादव, उप सभापति विनोद यादव अज्जू, उप सभापति विनोद यादव अज्जू, पारस यादव, अशोक यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, प्रधान मंत्री विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button