उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सपा प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का भव्य विमोचन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा के तत्वाधान में सपा प्रदेश सचिव डॉ अजय चौरसिया द्वारा प्रकाशित समाजवादी पीडीए पंचांग 2026 का रविवार को होटल शिवाय ग्रैंड के सभागार मे धूमधाम से विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी एवं संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया।

मुख्य अतिथी ने कहा कि समाजवादी इस पंचांग की विशेषता पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती और उनकी पुण्यतिथि के अलावा ऐतिहासिक दिन को याद करके अपने पूर्वजों की गौरवशाली इतिहास को बताता चलेगा, पीडीए समाज के नई पीढ़ी के नौजवान अपने महापुरुषों के सामाजिक योगदान को जान सकेंगे और याद कर सकेंगे।प्रदेश सचिव व अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचांग के प्रकाशक डॉ अजय चौरसिया ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से समाज को बांटने काम हो रहा है और हर बात में हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बात की जा रही है, ऐसी हर जगह समाजवादी पंचांग पहुंचा कर हम लोग एकता की भावना और सद्भावना का संदेश देंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि समाजवादी शब्द भारत के संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद दिलशाद अहमद, संजय मिश्रा, ईशान श्रीवास्तव, पारसनाथ जायसवाल, रवि जायसवाल, इकबाल अंसारी, हिफाजत अली, सुमित जायसवाल, सुजीत गुप्ता, चरण दास गुप्ता, अभिषेक यादव डीएम, रवि शंकर यादव, मिथिलेश साहनी बच्चा, जौहर प्रिंस, आलोक गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, काशी नाथ गुप्ता, सोहनलाल चौरसिया, अजहर अली सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम गुफरान अंसारी, रामजी यादव, संतोष यादव एड, मोदस्सिर अहमद, शाहिद अन्सारी, अरसद खां, शशि गुप्ता, राहुल कन्नौजिया एवं दक्षिणी विधानसभा के समस्त वार्डो के सेक्टर जनरल प्रभारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button