उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के दो दिवसीय आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी अपने प्रतिस्थापक एवं उपास्य श्री भगवान के 85वें जन्मोत्सव पर श्रृंगेरी मठ, महमूरगंज में दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को समारोह में काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सुबह ब्राह्मण भोजन तथा दोपहर 1 बजे से साधु भंडारा मे 100 साधुओं की सेवा की गई। लंदन एवं नीदरलैंड के आश्रमों से आए श्रद्धालुओं द्वारा संन्यास ग्रहण किया गया। सभा में सत्यपंथा (इंग्लिश मैगजीन), सोनी विश्वासी (बांग्ला मैगजीन) तथा “कम्यूनियन विद द डिवाइन” (ललिता देवी) इंग्लिश पुस्तक एवं “मुंड उपासक” (स्वामी स्वरूपानंदपुरी) का विमोचन किया गया।

सोसाइटी ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा माता आनंदमई अस्पताल को सहयोग, विमल चंद्र घोष दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के रोजगार हेतु शर्ट प्रिंटिंग मशीन, विद्यालय आवागमन के लिए 30 छात्र, छात्राओं को साइकिल
नवजीवन ट्रस्ट, रमन के गांव के गरीब बच्चों के विद्यालय को कंप्यूटर तथा गलियों में रहने वाले गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गीत, गायन, नृत्य की प्रस्तुति हुई। देवाशीष डे, सुखदेव प्रसाद मिश्र, डॉ जय राय सहित अनेक विद्वान कलाकारों ने सहभागिता की।समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, साधु–संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक चेतना, सेवा और विश्व बंधुत्व के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button