उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कैंप कार्यालय एवं कमिश्नरी परिसर में तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब एवं कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह और संविधान निर्माण की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए नागरिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए अप्रमाणित सूचनाओं से सतर्क रहने तथा नई पीढ़ी को इसके दुष्प्रभाव से बचाने की आवश्यकता बताई।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाने के उपरांत बालिकाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उपहार वितरित किए। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button