उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : भार्गव सभा वाराणसी का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वारणसी। भार्गव सभा वाराणसी द्वारा दिनांक 15 मार्च को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सभा की अध्यक्ष सुनीता भार्गव द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत एवं अभिनंदन से की गई। इसके पश्चात संजय भार्गव एवं अनुज भार्गव ने सभी सदस्यों को टोपी पहनाकर एवं गुलाल लगाकर होली महोत्सव में उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात भार्गव समाज की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर रति भार्गव द्वारा भावपूर्ण गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

इसके बाद अध्यक्ष सुनीता भार्गव सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत “वृंदावन में उड़े री गुलाल, कहियो राधा रानी से” प्रस्तुत कर वातावरण को पूरी तरह होलीमय बना दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन के अंतर्गत शिप्रा द्वारा रंगारंग हाउजी (तंबोला) खिलाई गई तथा आरती भार्गव द्वारा होली से संबंधित रोचक खेलों का आयोजन किया गया। बीच-बीच में पूछे गए मजेदार प्रश्नोत्तर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सम्मानित होने वालों में रश्मि भार्गव एवं गोविंद भार्गव, सुषमा भार्गव एवं अशोक भार्गव, नीरज भार्गव एवं नीता भार्गव, लता भार्गव एवं नरेंद्र कुमार भार्गव, मंजुला भार्गव एवं वेद भार्गव तथा रेनू भार्गव प्रमुख रूप से शामिल रहे।साथ ही 8 मार्च को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भार्गव महिला सभा की अध्यक्ष कनिका भार्गव तथा महिला सभा की सचिव सोनल भार्गव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button