एसओजी-2 टीम ने स्पा सेंटर से तीन महिला सेक्स वर्करों को किया गिरफ्तार

Nispaksh kashi
वाराणसी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी -2 की पुलिस टीम ने राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार में संचालित स्पा सेंटर से तीन जिस्मफरोशी में लिप्त महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में सबूत भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी राजातालाब और एस ओजी-2 पुलिस टीम मौजूद रहीं। संचालित स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। गौरतलब हो कि वाराणसी के कई क्षेत्र में सेक्स रैकेट और फर्जी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है। हर बार पुलिस निगरानी बढ़ाने का दावा करती है। लेकिन अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। लेकिन इस तरह के धंधो पर लगाम लगाने के लिए अभी और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।






