उत्तर प्रदेशवाराणसी

राम नवमी पर रामहल्ला मंदिर में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। रामनवमी के शुभ अवसर पर भैदेनी स्थित प्राचीन रामहल्ला मंदिर में शनिवार को भगवान श्रीरामचंद्र जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर श्री दशा मोढ़ गौभुजा समाज, विशा मोढ़ समाज एवं अराडजा समाज के सभी सदस्यगण तथा अन्य श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम का पंचामृत स्नान, विधिवत पूजन-अर्चन, श्रृंगार तथा राग-भोग आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

सायंकाल गोपाल मंदिर के षष्ठपीठ युवराज गोस्वामी प्रियेन्दु बाबा साहब सपरिवार पधारे तथा प्रभु श्रीराम को माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान किए। इस अवसर पर दर्शन-पूजन हेतु वैष्णवजन एवं श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ निरंतर बनी रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूप से भगवान दास अढतीया बृजकिशोर दास, जयेश किनखाब वाला, दिनेश किनखाबवाला, एच अशोक, प्रकाश बी शाह आदि ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button