उत्तर प्रदेशवाराणसी

इंक्रेडिबल फाउंडेशन के फैशन शो में बच्चों ने बिखेरा जलवा, “मिस एंड मिसेज़ फेस ऑफ द ईयर” के विजेताओं की घोषणा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। इंक्रेडीबल फाउंडेशन के तत्वाधान मे मिस एंड मिसेज़ फेस ऑफ़ द ईयर प्रतियोगिता मे छोटे बच्चो का फैशन शो का आयोजन रविवार को मंडुवाडीह स्थित होटल राइजिंग बनारस परिसर मे आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता मे वाराणसी एवं आस-पास के जिलो एवं क्षेत्रों की तकरीबन 25 मॉडलो ने भाग लिया। आयोजित फैशन शो से पूर्व दिनांक 27 व 28 मार्च को यशोभि ओझा, प्रियंका मिश्रा व शाहिद मर्चेंट कोरियोग्राफर ने सभी मॉडलो को 3 राउंड के लिए प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा मिश्रा, वन्दना सिंह, डॉ ध्वनि जायसवाल एवं साक्षी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। फेमस फैशन डिज़ाइनर राकेश थावानी के साड़ियों को पहन मॉडलो फ़िल्मी गीतों पर रैम्प वॉक कर उपस्थित निर्णायको को मन्त्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता मे कुल 3 राउंड चला जिसमे साड़ी राउंड, फंकी व गाउन राउंड शामिल थे। तीसरे राउंड शो के बाद निर्णायको द्वारा पूछे गए प्रश्न के आधार पर मिस अनु तिवारी विनर, प्रिया मिश्रा प्रथम रनरप व मिसेज़ मंजू यादव जूनियर वर्ग मे विनर, सीनियर वर्ग मे विनर शीलू त्रिपाठी को चुना गया। आर्टिस्ट जागृति सोनी व बेबी सरोज की टीम द्वारा सभी मॉडलों को मेकअप किया गया। निर्णायको मे मुख्य रूप से वन्दना सिंह, के के गुप्ता, साक्षी पाण्डेय, विश्वजीत अग्रहरि शामिल थे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सौरभ श्रीवास्तव, तल्हा, संदीप दान, अविनाश सिंह, विवेक मिश्रा, निहिल मोहन, अभिषेक बंका सहित मॉडलो के परिजन एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button