उत्तर प्रदेशवाराणसी

भारत विकास परिषद् के प्रान्तीय पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट शाखाओं को मिला सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय का मढ़ौली, मण्डुवाडीह स्थित आलीशान पैलेस में सभी शाखाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर काशी, आनन्दम, नीलकंठ व साकेत शाखा के आतिथ्य में प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, महासचिव प्रमोद कुमार दूबे, वित्त सचिव रमेश कुमार व प्रान्तीय संयोजक (महिला सहभागिता) सुमन अग्निहोत्री के द्वारा अलंकरण का प्रान्तीय पुरस्कार समारोह प्रयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् से हुआ। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार के मुकेश जैन व राष्ट्रीय महिला सहभागिता अमिता जैन के सान्निध्य में हुआ। अमिता जैन ने विभिन्न शाखाओं के सदस्यों का “विकास रत्न” से तथा प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने विभिन्न शाखाओं को कई उत्कृष्ट सेवाओं व संस्कार के लिए सम्मानित किया। जिसमें नीलकंठ शाखा को प्रान्तीयआतिथ्य, समय बद्धता शुल्क, सामूहिक सरल विवाह हेतु सर्वश्रेष्ठ शाखा, फरवरी माह में मासिक श्रेष्ठ शाखा पुरस्कार, विशिष्ट सेवा हेतु चिकित्सा सहायता व वाटर कूलर के लिए सम्मान, प्रान्तीय गतिविधि सह संयोजक महिला सहभागिता के लिए नन्दिनी सिंह, प्रान्तीय गतिविधि सह संयोजक संस्कार के तथा प्रेरणादायी विशिष्ट सम्मान (नेत्रदान) हेतु राकेश मौर्य को कुल नौ पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शाखा अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, संरक्षक राकेश मौर्य, नंदिनी सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल सहित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व प्रान्तीय दायित्वधारियों सहित विभिन्न शाखाओं से लगभग दो सौ सदस्य व सदस्याएँ उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button