उत्तर प्रदेशवाराणसी

जगद्गुरू श्रीवल्लभाचार्य जीके ५४९वें प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर श्री म‌द्भागवत कथा एवं श्री शुद्धा द्वैत जप-यज्ञ समिति,का 75वां वार्षिक अधिवेशन

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समिति, वाराणसी के मंगल तत्वावधान में अखण्ड भूमंडलाचार्य जगद्‌गुरू महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य जी का प्राकट्य महोत्सव तथा उसके अन्तर्गत श्री शुद्धाद्वैत जप-यज्ञ समितिः वाराणसी का 75,वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सुनिश्चित है। इस मांगलिक अनुष्ठान के प्रारम्भ में श्रीवल्लभ महाप्रभु जी का श्रीकृष्ण भवन, चौखम्भा वाराणसी में समिति के अध्यक्ष गोस्वामी श्री कल्याण राय जी की अध्यक्षता में विक्रम संवत संवत 2083 चैत्र शुक्ल 1 दिनांक 19 मार्च 2027 से कार्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं, जो 16 अप्रैल, 2026 तक प्रभुकृ‌पा से सम्पन्न होंगे। इस अवधि में श्रीप्रभून के अनेक दिव्य मनोरथ एवं विद्वानों के प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समायोजित किये गये हैं।विशेष रूप से प्रसन्नता के साथ अवगत कराना है कि वैशाखकृष्ण 4 सोमवार 6 से 12 अप्रैत, 2026 तक श्रीमद‌भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उक्त अवधि में श्रीमद्भगवत की कथा। प्रातः 9.00 बजे से एवं सायकाल 4.00 बजे से गीता भवन चौखम्भा वाराणसी में पं. श्री चन्दनकृष्णशास्त्री, हाजीपुर के मुखारबिन्द से श्रीमदभागवत के सप्तदिवसीय कथामृत का अलौकिक लाभ प्राप्त होगा।
दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को महाप्रभु जी के मुख्य प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर अपराहण 4.०० बजे जतनवर स्थित श्री महाप्रभु जी की बैठक से श्री महाप्रभु जी की शोभा-यात्रा निकलेगी, जो भैरोनाथ, गोलघर, सोराकुंआ के मार्ग से होती हुयी चौखम्भा स्थित श्री मदनमोहन प्रभु की हवेली, श्री बल्लभ जी का श्रीकृष्ण भवन पहुंचेगी तदनन्तर सायंकाल 6.00 बजे से आचार्याे तथा विद्वानों के प्रवचन, बधाई कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रम समाविष्ट किये गये है। दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को प्रातः 8.00 बजे से गीता स्वाध्यायः एवं सायं 6.00 बजे से समिति का वार्षिक वार्षिकोत्सव, श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज तथा श्री बल्लभशिक्षा संस्थान की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ दिनांक से प्राकट्य महोत्सव के अन्तर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रम का समापन सांगीतिक संध्या के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर समिति के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक वल्लभवदास, मंत्री वीडी गुजराती, पंडित विकास दीक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महाराजश्री की आज्ञा से-पुनश्चः दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को सायं 7.00 बजे से पुष्टि मार्गीय वार्ता- साहित्य आधारित नाटक का मंचत भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button