उत्तर प्रदेशवाराणसी

अर्दली बाजार में HDFC Bank की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी | महावीर मंदिर अर्दली बाजार में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ शनिवार को प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत जोनल हेड मनीष टंडन तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन क्लस्टर हेड दीपक झा ने किया। अपने स्वागत उद्बोधन में टंडन ने एचडीएफसी बैंक की दूरदर्शी सोच, मूल्यों और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा है।

मुख्य अतिथि प्र बिहारी लाल शर्मा ने अपने संबोधन में बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक ने न केवल बैंकिंग क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज और बैंक के मध्य यह सुदृढ़ संबंध ही एचडीएफसी बैंक को भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनने और वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान दिलाने का आधार प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक देव दीप सान्याल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्लस्टर हेड रोहित खन्ना, कृष्णा मिश्रा, बालमुकुंद राय, आदित्य जालान, गौरव कुमार संतोष कुमार, सदाशिव पांडेय सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह नई शाखा क्षेत्रीय ग्राहकों के लिए आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ विश्वास, सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय स्थापित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button