उत्तर प्रदेशवाराणसी

Babu Jagjivan Ram की 119वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे की अगुवाई में मैदागिन कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बाबू जगजीवन राम की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजिक न्याय के योद्धा राष्ट्र निर्माण में और दलितों शोषितों व वंचितो के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान अविस्मरणीय रहेगा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की बताएं हुए रास्ते पर चल कर ही उनके सपनों को साकार करने का काम किया जा सकता है। बैठक के अन्त में कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त अवसर पर राघवेन्द्र चौबे, प्रवीण प्रकाश, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, सैयद हसन, अरुण सोनी, रमजान अली, सुनील श्रीवास्तव, असलम खान, अखिलेश पाण्डेय, वसीम अंसारी, संतोष चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, हसन मेहदी कब्बन, प्रमोद वर्मा, नित्यानंद पाठक, मनोज वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, मोनाजिर मंजू, सुफियान अहमद, पुलक त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, आनंद चौबे, साबिर अली, शशि सोनकर, गोपाल चौबे, दीपक यादव, आशिष, रामजी समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button